काशीपुर – थाना परिसर में हंगामा करने पर युवक गिरफ्तार, धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। थाना आईटीआई परिसर में शिकायत की जांच के दौरान हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को रजपुरा रानी चापट निवासी श्रीमती रूबीना पत्नी फरमान ने थाना आईटीआई में लिखित शिकायत दी थी कि शाने आलम पुत्र शकील उन्हें रास्ते में आते-जाते परेशान करता है तथा धमकी देता है।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना परिसर में बुलाकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपित शाने आलम अचानक आवेश में आ गया और शिकायतकर्ता व उनके पति से बहसबाजी करते हुए गाली-गलौज करने लगा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई।


पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार विवाद करता रहा। थाना परिसर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शाने आलम (20 वर्ष), निवासी ग्राम रजपुरा रानी चापट, थाना आईटीआई, काशीपुर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए 29 जुलाई 2026 को उपजिलाधिकारी (SDM) के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!