काशीपुर – एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन, आईटीआई कोतवाल और पैगा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर – ऊधम सिंह नगर में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर आईटीआई कोतवाल और पैगा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।


जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरत रहे थे। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी की जा रही थी।

उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं होने और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।


इसी प्रकार पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह पर भी पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण में देरी तथा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।


एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में पुलिस कार्यों में लापरवाही, पीड़ितों के प्रति असंवेदनशीलता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!