November 17, 2026
file_000000004eb071fa9e8b988b81f539c3
KASHIPUR SAMAY NEWS
Share this news

काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए काशीपुर में भी कमर कसते हुए तीन नए ब्लॉकों अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावो का शंखनाद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास का शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने संगठन की मजबूती पर मंथन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आगामी समय विधानसभा चुनाव का समय है, ऐसे में संगठन की मजबूती ही चुनाव में विजय का शंखनाद होगा। कांग्रेस सभी को एक जुटता के साथ लेकर चलने में विश्वास करती है । सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटना होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गुटबाजी, समानांतर परिपाटी और अनुशासनहीनता पार्टी हाई कमान सहन नहीं करेगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!