काशीपुर : कांग्रेस ने भाजपा को एक बार फिर जोर का झटका देते हुए विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को अलविदा किया।

कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से भर्ती घोटाले, रोजगार के कम अवसर, नीट परीक्षाओं में पेपर लीक और बंद पड़े उद्योगों में रोजगार के काम अवसर होने के कारण आज युवा वर्ग भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर राहुल गांधी की ओर उम्मीद से देख रहा है। इसी कारण आज बड़ी संख्या में युवाओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयारी की है।

महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि प्रदेश की बदहाल स्थिति, खनन माफिया और भ्रष्टाचार से त्रस्त प्रदेश की जनता और युवा वर्ग भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुका है, वही सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो सपने युवाओं को दिखाये वह खोखले साबित हुए, इसी कारण युवा वर्ग आज भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले रहा है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, युवा कांग्रेसी नेता अक्षित मिड्ढा की उपस्थिति में राजकुमार, आरपी सिंह, मो. फुरकान, मो. नसीर हुसैन, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, ऋषभ कुमार,अंकुर कुमार, नौबत सिंह, सौरभ कुमार, रोहित सिंह, आनंद पाल, अमित कुमार, सुमित यादव, मनप्रीत सिंह, रवि सिंह, हरकेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सोमपाल सिंह, हरदेव सागर आदि युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





