काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता – चीमा चौराहा फाटक और पुरानी अनाज मंडी फाटक के आसपास क्षेत्र में नशेड़ियों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन नशे की हालत में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही फाटक क्षेत्र में नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। कई बार आपस में विवाद और हंगामे की स्थिति भी पैदा हो जाती है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार व असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्षेत्रवासियों को कब तक राहत मिलती है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





