गढ़ीनेगी नगर पंचायत चेयरमैन अभिषेक सुखीजा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

खटीमा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खटीमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में गढ़ीनेगी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री अभिषेक सुखीजा, गूलरभोज नगर पंचायत चेयरमैन श्री सतीश चुघ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर गढ़ीनेगी नगर पंचायत के सभासद श्री लवकुश, श्रीमती रजनी देवी, श्री दिलीप सिंह फौजी एवं श्री अर्पण चावला ने भी भाजपा की सदस्यता ली।


नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत किया और कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला, जिला पंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर श्री अजय मौर्या काशीपुर मेयर दीपक बाली एवं रुद्रपुर मेयर श्री विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!