उत्तराखंड STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले 10 जून को काशीपुर क्षेत्र से STF ने एक स्विफ्ट कार से 4 अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद किए थे।
STF के अनुसार अब तक इस मामले में 3 मुकदमे दर्ज कर 7 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर
2. अमित पाल निवासी कटोराताल, काशीपुर
बरामदगी:
– 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
– 01 ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर
– 01 ऑटोमैटिक पिस्टल .30 बोर
– 08 जिंदा कारतूस
– 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस
– कार की चाबी

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





