November 18, 2026
FB_IMG_1778765337940
KASHIPUR SAMAY NEWS
Share this news

काशीपुर। व्यापारियों को राहत देते हुए नगर निगम काशीपुर ने ट्रेड लाइसेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी व्यापारियों के लिए बिना अर्थदंड के ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि अब 15 मई 2026 के स्थान पर बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी गई है।

इसके साथ ही नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का भी फैसला लिया है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था 14 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को राहत देना और उन्हें लाइसेंस प्रक्रिया में शामिल करना है।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सभी व्यापारी समय रहते इसका लाभ उठा सकें और अपने ट्रेड लाइसेंस बनवा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!