काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “आजादी का पर्व, लोकतन्त्र का गर्व” एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share this news



चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 20-08-2025 से 29-08-2025 तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “आजादी का पर्व, लोकतन्त्र का गर्व” के तहत प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं कैम्पस एम्बेसडर डाॅ0 रंजना के संयोजन में नुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में बी0ए0 पंचम सेमे0 की रीना कौर प्रथम, बी0ए0 पंचम सेमे0 की काजल कश्यप द्वितीय एवं बी0ए0 पंचम सेमे0 की काजल यादव तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बी0ए0 पंचम सेमे0 की काजल कश्यप प्रथम, बी0ए0 पंचम सेमे0 की रीना कौर द्वितीय एवं बी0ए0 प्रथम सेमे0 की नेहा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में बी0ए0 प्रथम सेमे0 की नुपूर प्रथम, बी0ए0 पंचम सेमे0 की रीना कौर द्वितीय एवं बी0ए0 प्रथम सेमे0 की स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ई में, बी0ए0 तृतीय सेमे0 की हेमा रावत एवं, बी0ए0 प्रथम सेमे0 की तंजिला प्रथम स्थान पर, ग्रुप डी में बी0ए0 पंचम सेमे0 की काजल कश्यप एवं बी0ए0 प्रथम सेमे0 की महिमा द्वितीय स्थान पर एवं ग्रुप बी में बी0ए0 पंचम सेमे0 की की माहेनूर एवं बी0ए0 प्रथम सेमे0 की रीतिका तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!