उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में आलिया सैफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 461 अंक (92.2%) हासिल किए और पूरे राज्य में 22वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
आलिया की यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं है। इससे पहले हाईस्कूल (10वीं) में भी उन्होंने 500 में से 475 अंक (95%) लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार दो बड़ी सफलताओं ने उन्हें जिले की टॉप प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता डॉ. अनवर सैफी, माता नाज़िया सैफी, नाना आसिम काशीपुरी और मामा जावेद आसिम ने खुशी जताते हुए आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
👉 आलिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही है।




शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747



