एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — 03 तमंचों व 65 हजार रूपये से अधिक के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर सेरान अन्सारी व मौ0 अबूजर गिरफ्तार

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

➡️ *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस की सघन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता*

➡️ *02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे व 02 जिन्दा कारतूस बरामद*

➡️ *दोनों अभियुक्त रामनगर क्षेत्र के निवासी है , जिन पर पूर्व में भी NDPS एक्ट में  मुकदमे है दर्ज*

➡️ *ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही रहेगी जारी*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 14.04.2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत लेवडा नदी तिराहे के पास से पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचा (315 बोर) व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR NO-136/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. सेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर, जिला नैनीताल

2. मौ0 अबूजर पुत्र मौ0 विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल

*आपराधिक इतिहास:*
➡️ अभियुक्त मौ0 अबूजर के विरुद्ध थाना भतरोजखान, जनपद अल्मोड़ा में FIR-17/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट पूर्व से पंजीकृत है।

*बरामदगी का विवरण:*
➡️ 02.664 किलोग्राम गांजा
➡️ 03 अवैध तमंचा (315 बोर)
➡️ 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)


*एसएसपी का संदेश:*
➡️ एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
➡️ *जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे एवं असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*

*पुलिस टीम:*
➡️ व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी
➡️ उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार
➡️ उपनिरीक्षक कैलाश नगरकोटी
➡️ जगदीश कोठियाल
➡️ कांस्टेबल मौ0 इरफान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!