दिनांक 06.04.2026 को वादी श्रीमती मंजु पत्नी जाकिर जगदीश निवासी प्रकाश निलियम कॉलोनी रामनगर रोड कोतवाली काशीपुर जिला उधमसिंह नगर ने कोतवाली काशीपुर में एक किता प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री कुमारी शीतल उम्र 11 वर्ष के दिनांक 05.04.2026 को समय करीब 11.00 बजे घर से नाराज होकर कही चली जाने के तथा वापस नही आने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल किया दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0-127/26 धारा-140(3)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री कंचन कुमार पडलिया के सुपुर्द की गयी ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा उक्त गुमशुदा की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा आसपास के लगभग 100 CCTV कैमरो का अवलोकन किया गया तथा डॉग स्क्वाड की मदद से सम्भावित स्थानो पर सर्च अभियान चलाया गया । आज दिनांक 10.04.2026 को उक्त गुमशुदा कुमारी शीतल को गड्डा कालोनी कोतवाली काशीपुर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक श्री कंचन कुमार पडलिया
2- कानि0 683 जगदीश पपनै
3- कानि0118 बीरेन्द्र बिष्ट 4- महिला कॉनी वन्दना

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





