November 18, 2026
Screenshot_20260329-210423
KASHIPUR SAMAY NEWS
Share this news

देहरादून-29 मार्च 2026
देहरादून के रायपुर थाना में पीआरडी जवान की मौत मामले पर देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद अभी तक रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच करने के बाद अब एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, मृतक पीआरडी जवान के परिजन मामले की लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, 29 मार्च को देहरादून एसएसपी कार्यालय के तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, 28 मार्च को थाना रायपुर में पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के प्रकरण में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना डालनवाला से ड्यूटी में नियुक्त किए गए उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।


गौर हो कि 28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की रायपुर थाने में मौत हो गई थी। पुलिस कर्मियों का कहना है कि रायपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत के दौरान एक कंबल का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली थी। जबकि मृतक सुनील के परिजनों का आरोप है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई मौत है। उस दौरान पुलिस स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही एक बयान जारी करके उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।


उधर, देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए रायपुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और स्टेशन पर तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से अटैच कर दिया

क्या है पूरा मामला
देहरादून रायपुर पुलिस के मुताबिक, उन्हें 28 मार्च की रात 112 के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल के पैसे देने से मना कर रहा है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर हंगामा कर रहा है। उसके बाद रायपुर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में लॉकअप के अंदर वह बेसुध पाया गया। इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!