विगत कुछ समय से काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत मोबाईल गुमशुगदी से सम्बन्धित बहुत सारी शिकायते प्राप्त होने पर उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के निर्देशन में CIER PORTAL (संचार साथी) में अपलोड करने के उपरान्त उन्हे बरामद करने के प्रयास किये गये। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये आदेश निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में सीईआर पोर्टल पर कार्य कर रही टीम द्वारा विगत 06 माह (अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक) में 200 से अधिक मोबाईल बरामद (करीब 30 लाख रुपये कीमत के) कर मोबाईल यूजरो को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरने का कार्य किया गया।

मोबाईल बरामदगी के सम्बन्ध में- प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकाँश मोबाईल गुमशुगदी की शिकायते काशीपुर क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारो के दौरान की प्राप्त हो रही थी। तथा अधिकाँश मोबाईल मुरादाबाद व रामपुर (जनपद की सीमा से लगे उ0प0 के राज्यों) में चलने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिस क्रम में सरहदीय जनपदों के थानो से सम्पर्क स्थापित कर मोबाईल बरामद किये गये। तथा कुछ मोबाईल दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार,उ0 प्र0 के बागपत, ईटावा, नोएडा, पीलीभीत, अयोध्या, कानपुर तथा उत्तराखण्ड के जनपद उधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौढी गढवाल व अन्य विभिन्न जनपदो, आदि स्थानो से बरामद किये गये। उक्त मोबाईल बरामदगी के सम्बन्ध में सम्बन्धित राज्यो की पुलिस द्वारा काफी सराहनीय सहयोग किया गया। तथा सीईआईआर पोर्टल टीम काशीपुर द्वारा पोर्टल पर लगातार निगरानी रखने तथा सूझबूझ व मेहनत के परिणाम से यह सफलता मिल पायी
*पुलिस टीम*
01.SHO Harendra Chodhri
02.SSI Naveen Budhani
03. का0 कैलाश जोशी
04.L/C प्रियंका कम्बोज

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
