काशीपुर – चैती मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन अलर्ट, हर कोने पर नजर

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

मेला बैठक में सुरक्षा को प्राथमिकता
काशीपुर|- आज मेला प्रबंध समिति की बैठक में मेले में मेला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राथमिकता मां बाल सुंदरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।


रास्ता बंद, सफाई और छिड़काव की व्यवस्था
मेला अधिकारी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले के दौरान द्रोणासागर के पीछे से आने वाला रास्ता बंद रहेगा। सफाई ठेकेदार द्वारा मेले में तीन चरणों में प्रतिदिन मेला परिसर की सफाई की जाएगी। इसके अलावा दिन में कई बार पानी का छिड़काव किया जाएगा।


सीसीटीवी और फायर सुरक्षा पर जोर
आज चैती मेला परिसर में आयोजित मेला प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मां बालसुंदरी मंदिर परिसर में चारों ओर वाइस कैमरे लगाए जाने व मेले में लगने वाली दुकानों के बाहर आवश्यक फायर उपकरण लगाने के अलावा पिछले मेले में हुई जहरखुरानी की घटनाओं से सबक लेते हुए उनकी पुनरावृत्ति रोकने पर विचार किया गया।


सर्कस की जगह नए बाजार पर विचार
इस बार मेले में सर्कस के न आने से वहां अन्य कोई बाजार लगाने पर विचार किया जा रहा है।


पार्किंग, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त
कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवि कुमार सैनी ने बताया कि पार्किंग पर लगे बैरियरों पर भी वाइस कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। होटल मेनोर के पास स्थित प्रगति बिहार कॉलोनी से अवैध रूप से गुजरने वाले टेम्पो व ई-रिक्शा चालकों को चिन्हित कर चालानी कार्यवाही की जाएगी।


मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट लाइटें
मेले के मुख्य मार्ग व मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। यहां तहसीलदार पंकज चंदोला, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी राहुल सिंह, पंडा वंश गोपाल, पंडा विकास अग्निहोत्री, फायर ऑफिसर श्याम सिंह, यातायात निरीक्षक नीरज कुमार, पार्षद अनिल कुमार समेत कई अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!