काशीपुर – कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा 04.24 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लंबे समय से वांछित एक महिला वारंटी को भी किया गिरफ्तार।

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

कोतवाली आईटीआई पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध करारा प्रहार जारी।


01-कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ग्राम कचनाल गुसाई को जाने वाली सड़क पर 500 मी0 आगे खजूर के पेड़ पास से कल दिनांक 07.03.2026 को अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र दसरथी साहू निवासी वार्ड न0 09 खड़कपुर देवीपुरा कोतवाली आईटीआई
जनपद ऊधम सिंह नगर को 04.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दाखिला फर्द बरामदगी और गिरफ्तार अभियुक्त के आधार पर थाना हाज़ा मु0एफआईआर न0- 67/26 धारा 08/21/29  एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया कर अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

02- आज दिनांक 08.03.2026 को प्राप्त एनबीडब्लू केश न0 2029/24 धारा 138 एनआई एक्ट बनाम श्रीमती रतना देवी शर्मा पत्नी सतीश चन्द्र शर्मा निवासी श्यामपुरम बस्ती मन्दिर वाली गली खडकपुर देवीपुरा को वारण्ट उपरोक्त का सार बताकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ,जिसे बाद मेडीकल परीक्षण मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!