काशीपुर – 10 मार्च को गैरसैंण में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर|- महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 10 मार्च को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला सहित भू-खनन माफियाओं और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर गैरसैंण विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

A large number of workers will participate – बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता


महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

Serious questions raised over the law and order situation in the state  – प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


उन्होंने कहा कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारों और महिला शोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार की दोगली नीतियों से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। समाज का कोई भी वर्ग आज अपने आप को उत्तराखंड की लचर कानून व्यवस्था में सुरक्षित नहीं पा रहा है।

State standing on the brink of “Jungle Raj” – प्रदेश जंगल राज के मुहाने पर


अलका पाल ने कहा कि पूरा प्रदेश आज जंगल राज के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने में लगे हैं। आज प्रदेश के अफसर तक सुरक्षित नहीं हैं। उनके कार्यालय में घुसकर भाजपा के नेता उनको खुलेआम पीट रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुखिया खामोश हैं।

Appeal to party workers to participate in large numbers – कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने आवाहन करते हुए कहा कि 10 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा घेराव में सभी कार्यकर्ता एकजुटता से भाग लेकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी भागीदारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!