काशीपुर आकाश गुप्ता|- होली के त्यौहार पर एक युवक ने सुभाष नगर में हनुमान मन्दिर में तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय लोागों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर रोड, सुभाष नगर निवाी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व. संत लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 मार्च के 5.10 बजे उसकी मां ने उसेे बताया कि कोई व्यक्ति हमारे घर के पास लगे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा है, उसने जाकर देखा तो एक व्यक्ति मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा हैं। उसने जब उसे रोका गया तो वह उसे भी गांली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा तथा मंदिर का गेट/रेलिंग तोड़कर मंदिर के अन्दर का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया एवं मन्दिर में रखी हुई पूजा सामग्री, फोटो आदि अपने पैर से लात मारकर बाहर फेंक दिया तथा हनुमान जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। देवेश अरोड़ा ने बताया कि आसपास से लोगों तथा पार्षद सुभाष नगर मनोज जग्गा एवं अन्य लोग मौके पर आये तथा उसके उपरान्त पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस के आने पर उस व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से पकड़कर काबू किया गया, इस व्यक्ति ने अपना नाम विनीत वर्मा पुत्र रोहताश वर्मा निवासी कालागढ़, बिजनौर बताया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
