काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके सहयोगियों द्वारा की गई कथित मारपीट की घटना पर कड़ा रोष जताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ व उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की।
अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में “जंगलराज” जैसी स्थिति बन चुकी है और अब नौकरशाही भी सुरक्षित नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को उनके कार्यालय में ही पीटा जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भू और खनन माफियाओं के प्रभाव में काम कर रही है और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सरकार को सत्ता से हटाने की भी बात कही।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं—मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, एड. सुरेश शर्मा जंगी, विमल गुड़िया, एड. उमेश जोशी समेत अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले बढ़ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उनका कहना था कि सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें अनुपम शर्मा, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, चंद्रभूषण डोभाल, इंदर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी, राजेश शर्मा, राशिद फारूकी, अनीश अंसारी, सरित चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार बटला, इरशाद गुड्डू, साबिर हुसैन, इरफान गुड्डू, सुशील भटनागर, टिका सिंह सैनी, ताहिर खान, कुलदीप एरी, मो. आरिफ, मंसूर मंसूरी, विधु शेखर शर्मा, संजय बोहरा, डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. करन सिंह पाल, जगदीश पाल, केवल कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, नजमी अंसारी, जमील अहमद, शुभम उपाध्याय, शरीम सैफी, जफर मुन्ना, मो. रिजवान, अक्षत मिड्ढा, विनोद शर्मा, राकेश यादव, राकेश भगत, शाहनवाज, फिरोज हुसैन, परम सिद्धू, जाहिद हुसैन, मो. सेफ, अब्दुल समद, नौशाद उस्मानी, इलियास माहिगिर, अंकुर दक्ष, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र सरस्वती सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
