हल्द्वानी में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


हल्द्वानी, 24 फरवरी 2026 — गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।


मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मार ली।


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए।


परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!