उत्तराखंड जनपद उधम सिंह नगर में वांछित/ईनामी/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर-जमानती अधिपत्रों की शत-प्रतिशत तामीली के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 को कार्रवाई करते हुए विगत लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे 01 वारंटी को शिवराजपुर, कुंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गैर-जमानती वारंटों की तामीली हेतु अभियान निरंतर जारी है।
👤 गिरफ्तार वारंटी का विवरण
निपेंद्र सिंह पुत्र अंतराम
निवासी – शिवराजपुर पट्टी, कुंडा, उधम सिंह नगर
सम्बंधित धारा – धारा 138 NI Act
👮 गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 प्रदीप कोहली, चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा
कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार
कॉन्स्टेबल राजकुमार
कोतवाली कुंडा पुलिस की टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
