ठाकुरद्वारा|- आख़िर बुझ गया घर का इकलौता चिराग़, रियाज़ ने दी ट्रेन के आगे कूदकर जान

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news



ठाकुरद्वारा – रियाज़ अहमद के लापता होने के बाद से उसकी सलामती के लिए शहर भर के लोग दुआएं कर रहे थे।लेकिन रियाज़ की मौत के बारे मे मिली जानकारी के बाद हर किसी की आंख नम है। ख़बर है कि रियाज़ अहमद ने बरेली मे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने रियाज़ की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जीआरपी बरेली से रियाज़ द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है,जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

तीन दिन पहले हुआ था लापता

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ नगर के मौहल्ला छीपीयान निवासी 22बीए का छात्र मौहम्मद आरिफ़ का पुत्र रियाज़ मानसिक संतुलन ख़राब होने के कारण घर से लापता हो गया था,जिसके बाद परिवार व मौहल्ले के लोग उसे जगह जगह तलाश कर रहे थे,लेकिन बुधवार को मिली दुखद ख़बर के बाद सबकी तलाश रुक गई और हर आंख नम हो गई।

दोस्तो व परिवार के लिए छोड़ा आखिरी संदेश

जाते जाते रियाज़ अहमद परिवार व अपने दोस्तों को जीवन भर न भूलने वाला दर्द दे गया,दरअसल घर से निकलते वक्त रियाज़ अहमद ने अपने माता पिता व दोस्तो के नाम एक लेटर छोड़ा… जिसमें अच्छे से बहन की शादी व माता पिता से माफ़ी और अपने दोस्तों से परिवार का ख़्याल रखने की गुहार लगाकर गया था,लेकिन अब रियाज़ की मौत की खबर के बाद हर किसी की आंख नम है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि रियाज़ के अपने को ये पहाड़ जैसा दुख सहने की हिम्मत दे…. अलविदा रियाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!