काशीपुर|- इसे कहते हैं काम और काम की राजनीति। महापौर दीपक बाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु जो 12 गारंटियां दी थीं, उन सभी पर तेजी से कार्य जारी है। अब स्वयं जनता को भी महसूस होने लगा है कि काशीपुर बदल रहा है।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विनम्र अनुरोध एवं सहमति प्राप्त करने के बाद, महापौर द्वारा कुछ माह पूर्व की गई घोषणा के अनुरूप मुख्य चौराहों के सौंदर्यकरण की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। जिला विकास प्राधिकरण ने महाराणा प्रताप चौक एवं स्टेडियम के समीप स्थित ननकाना साहिब चौक के सौंदर्यकरण हेतु निविदा जारी कर दी है। उम्मीद है कि सभी निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद मार्च माह में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
महापौर दीपक बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि –
महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यकरण दो चरणों में होगा।
प्रथम चरण के लिए ₹4 करोड़ 96 लाख 44 हजार की निविदा जारी की गई है।
द्वितीय चरण में लगभग ₹3 करोड़ की लागत से लाइटिंग एवं अन्य कार्यों हेतु अलग से निविदा जारी की जाएगी।
वहीं ननकाना साहिब चौक का सौंदर्यकरण ₹3 करोड़ 86 लाख 14 हजार की लागत से किया जाएगा।
श्री बाली ने बताया कि शेष बचे छह चौराहों के सौंदर्यकरण की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
महापौर ने जनता को विश्वास दिलाया कि काशीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने हेतु दी गई सभी गारंटियां जनता के आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। जनता का सहयोग और मुख्यमंत्री का आशीर्वाद साथ रहा तो काशीपुर को चमन बनाना उनकी जिम्मेदारी है।
Kashipur Mayor Deepak Bali’s efforts have shown results as tenders have been issued for the beautification of Maharana Pratap Chowk and Nankana Sahib Chowk. The work is expected to begin in March after completion of formalities.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
