उत्तराखंड में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशव्यापी सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान देहरादून सहित सभी जिलों में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।
What is the focus of the campaign? – क्या है अभियान का फोकस?
1. संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठिए, बांग्लादेशी और अन्य संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई।
2. व्यापक सत्यापन: किराए के मकान, फ्लैट, पीजी, हॉस्टल, आश्रम, धर्मशाला, होटल-गेस्ट हाउस, होम-स्टे, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स और इंडस्ट्रियल एरिया।
3. सेवा क्षेत्रों की जांच: होम डिलीवरी एजेंट, ई-कॉमर्स डिलीवरी, कैब चालक, सिक्योरिटी स्टाफ, ठेकेदार, जिम व स्पा सेंटर्स।
4. प्रॉपर्टी डीलिंग पर नजर: प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर के माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच।
Accurate identification with the help of technology – तकनीक के सहारे सटीक पहचान
अभियान में आधुनिक तकनीकी साधनों और केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग होगा। सूचना मिलान और विश्लेषण के लिए National Intelligence Grid (NATGRID), CCTNS और ICJS जैसे पोर्टलों से समन्वय किया जाएगा।
CCTV and security arrangements – सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था
1. मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कोचिंग संस्थान, स्कूल-विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट एजेंसियां, ब्यूटी पार्लर-सैलून आदि में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी की उपलब्धता, कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग की जांच।
2. तैनात सुरक्षा कर्मियों का चरित्र सत्यापन और आवश्यक सुरक्षा ब्रीफिंग।
Safety of single and senior citizens – एकल व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा
एकल नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। घरेलू सहायक, केयर-टेकर, ड्राइवर आदि का अनिवार्य सत्यापन होगा।
Strict directions and accountability – सख्त निर्देश और जवाबदेही
डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में जिला पुलिस, एसटीएफ, एसओजी और एलआईयू समन्वय के साथ कार्रवाई करेंगी। हर स्तर पर मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा और जवाबदेही तय की गई है।
– डीजीपी दीपम सेठ, उत्तराखंड का संदेश –
“यह अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। भय-मुक्त वातावरण के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
To curb rising crime, Uttarakhand Police has launched a statewide intensive verification drive across Dehradun and all districts. The campaign includes verification of tenants, outsiders, delivery agents, and staff in residential, commercial, and industrial areas. Acting on the directions of DGP Deepam Seth, the initiative aims to identify illegal residents, curb criminal activities, and ensure public safety.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
