काशीपुर – ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग: महापौर दीपक बाली और पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा की मौजूदगी में गूंजा गौ संरक्षण का संदेश

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  एसआरएस मॉल स्थित सिनेमा हॉल में शुक्रवार को फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने किया। इस अवसर पर नगर निगम परिवार, पार्षदगण, स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेयर ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सभी के साथ फिल्म देखी।

कार्यक्रम के दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गौ माता का दूध अमृत के समान है, वहीं गोमूत्र और गोबर भी जैविक खेती सहित कई क्षेत्रों में उपयोगी हैं। जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसे अनुपयोगी मान लेना उचित नहीं, बल्कि उसका संरक्षण और सेवा समाज का दायित्व है।



शहर में बढ़ती आवारा एवं बेसहारा गौवंश की समस्या पर मेयर ने कहा कि गौशाला निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरित की जा चुकी है तथा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर भव्य गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिससे शहर में घूम रहे गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की स्क्रीनिंग का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना है। ‘गोदान’ जैसी फिल्में समाज को अपनी परंपराओं और जिम्मेदारियों का बोध कराती हैं।



कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, संयुक्त प्रकोष्ठ जिला संयोजक मुकेश चावला, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, वरिष्ठ नेता ईश्वर गुप्ता, वरिष्ठ नेता अभिषेक गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, अमित मित्तल, पार्षद सीमा सागर, पार्षद ममता कुमारी, पार्षद गुंजन प्रजापति, चौधरी समरपाल सिंह नितिन गोला, राजीव अरोरा बच्चू, घनश्याम एवं बबलू चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!