एक साल में बदला काशीपुर का चेहरा, विकास की नई मिसाल बने महापौर दीपक बाली – Kashipur’s face changed in one year, Mayor Deepak Bali set a new example of development.

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

“792 सड़कें, 121 करोड़ के कार्य और ऐतिहासिक बदलाव: काशीपुर का बदला स्वरूप”

काशीपुर|-  नगर निगम महापौर के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है।

One Year Performance Report Presented


एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत
महापौर दीपक बाली ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ शहर को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस और परिणामकारी कदम उठाए हैं।

Support from Citizens, Media and Industrial Units


जनता, मीडिया और औद्योगिक इकाइयों का सहयोग
उन्होंने विकास के क्षेत्र में शहर की जनता के साथ-साथ मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग की काफी प्रशंसा की। आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित जिन औद्योगिक इकाइयों ने शहर के विकास में आर्थिक मदद दी, महापौर ने उनका भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

Fast-Track Development under CM Dhami’s Leadership


मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार
उन्होंने स्पष्ट किया कि काशीपुर विकास की जिस पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है उसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग से ही सब कुछ संभव हो पा रहा है।

Historic Achievement in Roads and Infrastructure


सड़कों और विकास कार्यों की ऐतिहासिक उपलब्धि
उन्होंने कहा कि नगर निगम काशीपुर ने 1 वर्ष में 792 सड़कों को धरातल पर उतारने का काम किया है और इस 1 वर्ष की अवधि में 121 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं, साथ ही करोड़ों रुपए की बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Benefits of PM Awas Yojana and PM Svanidhi Scheme


प्रधानमंत्री आवास और स्वनिधि योजनाओं का लाभ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों की संख्या में 78 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया।

Special Focus on Civic Facilities


नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर
नागरिक सुविधाओं पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि शहर में हाई-टेक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, 5000 नई स्ट्रीट लाइट, तीन नए बस स्टॉप तथा संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत जैसे फैसले लिए गए, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

Expansion of Health Services


स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार
स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित पांच आरोग्य केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 3700 नागरिकों को परामर्श, दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इसके साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के जरिए अब तक 1612 निराश्रित कुत्तों का उपचार और टीकाकरण किया गया है।

Cleanliness Drive and Use of Technology


स्वच्छता अभियान और तकनीकी नवाचार
स्वच्छता अभियान को लेकर महापौर दीपक बाली ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रह, गीला-सूखा डस्टबिन वितरण, 40 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण और दोनों सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पूर्ण संचालन से शहर की स्वच्छता और पर्यावरण की स्थिति में बड़ा सुधार आया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए AI आधारित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, GPS और RFID तकनीक को भी लागू किया गया है।

Upcoming Ambitious Projects


आगामी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं
महापौर ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शहर में 8 चौराहों का सौंदर्यीकरण, हाई-टेक मार्केट, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, डॉग शेल्टर, गिरिताल झील परियोजना, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और शहरी हरित क्षेत्रों के विकास जैसी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि CSR के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की भागीदारी से इन योजनाओं को मजबूती मिली है।

Appeal for Public Participation


जनभागीदारी की अपील
महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि काशीपुर का विकास केवल नगर निगम या प्रशासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।

Commitment to a Clean and Developed Kashipur


काशीपुर को स्वच्छ और विकसित शहर बनाने का संकल्प
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में काशीपुर उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहरों में अपनी पहचान बनाएगा।

Gratitude to Councillors, Officers and Employees


पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार
उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों की 1 वर्ष की उपलब्धियों के लिए सभी पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Special Contribution of Environmental Workers


पर्यावरण मित्रों का विशेष योगदान
उन्होंने पर्यावरण मित्रों का दिल की गहराइयों से आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से ही काशीपुर अब पांडिचेरी के बाद देश का दूसरा ऐसा शहर बन गया है जहां रात के 3 बजे तक सफाई होती है।
विकास कार्यों की प्रस्तुति आज के कार्यक्रम में शशांक और भाव्या द्वारा 1 वर्ष के विकास कार्यों का प्रजेंटेशन किया गया, जिसमें यह भी दर्शाया गया कि जनता पर टैक्स का भार न डालने के बावजूद नगर निगम ने अपनी आय को बढ़ाया है।

Appreciation from Public Representatives


जनप्रतिनिधियों की सराहना
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने नगर निगम काशीपुर द्वारा विकास कार्यों के बल पर प्राप्त उपलब्धियों के लिए नगर निगम महापौर दीपक बाली और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी नगर निगम की उपलब्धियों को सराहा।

Response from Municipal Administration


नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया
नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने 1 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से रखा और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित महापौर दीपक बाली को साधुवाद दिया।

Programme Management and Tribute


कार्यक्रम का संचालन एवं श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का संचालन राजस्व एवं कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया। महापौर सहित सभी पार्षदों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया। महापौर द्वारा संबोधन से पूर्व वार्ड 25 के दिवंगत पार्षद शरीफ सिद्दीकी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

Dignitaries Present at the Programme


कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर महापौर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, नगर निगम के सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी, सहायक नगर अधिकारी शालिनी नेगी, विनोद लाल साह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, मुकेश चावला, संजय भाटिया, सुशील गुड़िया, अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट, व्यापारी नेता सुनील टंडन, समीर चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, जसवीर सिंह सैनी चौधरी, समरपाल सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी, पार्षद सीमा सागर, पुष्कर सिंह बिष्ट, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, शाह आलम, गुंजन प्रजापति, सीमा टंडन, सतीश शर्मा, बीना नेगी, ममता रानी, राशिद फारूकी, मोहम्मद मोनीष, आशी, सुरेश सैनी, प्रिंस बाली, मनोज जग्गा, दीपा पाठक, कुलदीप शर्मा, शिवांश गोले, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, रविपाल, अनिल कुमार, अंजना आर्य, संदीप सिंह मोनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Participation of Eminent Citizens and Social Representatives


गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि
कार्यक्रम में एसपी गुप्ता, राजीव घई, आरसी उपाध्याय, विक्रांत चौधरी, अवनीश चौहान, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अर्जुन सिंह, अभिषेक गोयल, चेतन अरोरा, डॉ. गिरीश तिवारी, राजीव सेतिया, डंपी, सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाइयों ने भाग लिया।

Cultural Song Presentation


गीत प्रस्तुति
इस अवसर पर पहाड़ से मैदान में आए सुनील कुमार ने महापौर के विकास कार्यों पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित जनसमूह तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।

In one year, Kashipur witnessed remarkable development with the construction of 792 roads and projects worth ₹121 crore. Under the leadership of Mayor Deepak Bali and guidance of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, major progress was made in housing, health services, cleanliness, civic facilities and infrastructure. Public participation, support from media and industries, and the contribution of municipal staff played a key role in transforming Kashipur into a cleaner, more modern and citizen-friendly city.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!