जसपुर|- ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर परगट सिंह (पन्नू) ने क्षेत्र में जर्जर सड़कों एवं नालों के निर्माण कराए जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है।
अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र की बदहाल सड़कें
ज्ञापन में परगट सिंह (पन्नू) ने बताया कि वे ग्राम भरतपुर, ब्लॉक जसपुर, जिला उधम सिंह नगर के निवासी हैं तथा दुर्गापुर नवलपुर क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनका क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य है, जहां सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर बनी हुई है।
आवागमन में हो रही भारी परेशानी
उन्होंने बताया कि इन सड़कों से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं मरीज आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
ज्ञापन में निम्नलिखित निर्माण कार्यों की मांग की गई है—
ग्राम नवलपुर में 250 मीटर नाले का निर्माण।
ग्राम भरतपुर से ग्राम बागवाड़ा पन्नू फार्म होते हुए जाने वाली 3 किलोमीटर सड़क।
ग्राम भरतपुर से थांडी फार्म होते हुए 2.5 किलोमीटर सड़क।
ग्राम पिस्तौरा से भंगू फार्म वाली 1 किलोमीटर सड़क।

शीघ्र निर्माण कराने का अनुरोध
परगट सिंह (पन्नू) ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए, ताकि उक्त सड़कों एवं नाले का शीघ्र निर्माण कराया जा सके।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
ज्ञापन के अंत में उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान किया जाता है तो क्षेत्रवासी सदैव आभारी रहेंगे।
Issue of Dilapidated Roads Intensifies, Block Pramukh Pargat Singh Submits Memorandum to the Chief Minister


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
