कुण्डा / जसपुर – अवैध नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार – Kunda / Jaspur – Police take major action against illegal liquor, youth arrested with 30 liters of illicit alcohol

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

कुण्डा / जसपुर|- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशों पर चलाए जा रहे अवैध नशे की रोकथाम एवं नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना कुण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में थाना कुण्डा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी सूर्या क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत थाना कुण्डा में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट
2- अपर उ0नि0 रवीश राम
3- कानि0 1030 कुन्दन भौर्याल

Police arrested a youth in Kunda/Jaspur with 30 liters of illegal liquor during a checking drive. Further legal action is underway under the Excise Act.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!