काशीपुर – वार्ड 40 में विकास की नींव—महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में 1.39 करोड़ की सड़कें, 23 करोड़ का रोडमैप तैयार – Kashipur – Foundation of development laid in Ward 40. Under the leadership of Mayor Deepak Bali, roads worth ₹1.39 crore are being built, with a ₹23 crore roadmap approved.

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  महापौर दीपक बाली निभा रहे हैं चुनावी गारंटी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन के चलते महापौर दीपक बाली काशीपुर की जनता से किए गए अपने वायदे के अनुसार अपनी चुनावी गारंटी कि काशीपुर को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा का दिन रात मेहनत कर निर्वाह कर रहे हैं और उन्होंने अब तक क्षेत्र में सैकड़ों सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब तो लोग खुद कहने लगे हैं कि आज तक इतना काम कभी नहीं हुआ और दीपक बाली ने जो कहा वह करके दिखा रहे हैं।

Public Trust Grows Due to Development Works


विकास कार्यों से जनता में भरोसा
उनके विकास कार्यों से प्रभावित क्षेत्र की जनता उनका अपने बीच पहुंचने पर शानदार स्वागत कर रही है और जिन क्षेत्रों में अभी सड़के बनने से रह गई है वहां के लोगों को पूरी उम्मीद है कि जब ये सड़के बन रही है तो उनकी सड़क भी जरूर बनेगी।

Foundation Laid for 7 Roads in Ward No. 40


वार्ड संख्या 40 में 7 सड़कों का शिलान्यास
महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 40 में जिन 7 सड़कों का शिलान्यास किया उनकी लागत 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए आएगी।

Foundation Laid at These Locations


किन-किन स्थानों पर हुआ शिलान्यास
महापौर दीपक बाली ने मानपुर रोड पर सुरेंद्र सिंह के शोरूम से प्रदीप वर्मा के गोदाम तक, विश्वनाथ पुरम में ढिल्लो की कोठी के पास विकास पचौरी के मकान से एच एल प्रजापति के मकान को लेते हुए वीरेंद्र फौजी के मकान तक व संलग्न रास्तों में रमेश चंद्र व राम नक्षत्र के मकान तक, साब्बी के मकान से आकाश यादव के मकान को लेते हुए महेंद्र के मकान तक, छाबड़ा कॉलोनी में मेन रोड से राकेश बिष्ट के मकान तक, छाबड़ा कॉलोनी में ही मेन रोड पर विशेष के मकान से नेगी जी की दुकान तक, मेन रोड पर कार्तिक पाल के मकान से प्रकाश चंद्र जोशी के मकान तक, तथा कुमाऊं कॉलोनी में मेन रोड पर हरीश जोशी पंडित जी के मकान से रोहित कुमार के मकान तक टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Approval of More Than ₹23 Crore for Rural Wards


ग्रामीण वार्डों के लिए 23 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
महापौर ने कहा कि उन्होंने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में सड़क निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया था जिन्होंने काशीपुर के विकास को और चार चांद लगाने हेतु दरियादिली दिखाते हुए 23 करोड़ से भी अधिक रुपए और स्वीकृत कर दिए हैं जिससे शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में भी सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा।

Mayor Appeals to the Public on Cleanliness


स्वच्छता को लेकर महापौर की अपील
महापौर ने कार्यक्रमों में एकत्र स्त्री पुरुषों से कहा कि दूसरे देशों में 8 दिन में एक दिन कूड़ा गाड़ी आती है फिर भी वे लोग सड़कों पर कूड़ा नहीं फेंकते जबकि हमारे यहां सुबह शाम गाड़ी आने के बाद भी लोग सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं। ऐसा नहीं किया जाए क्योंकि यह शहर हमारा है और उसे साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अकेले नगर निगम बगैर जन सहयोग के कुछ नहीं कर सकता।

Appeal and Warning Issued to the Public


जनता से अपील और चेतावनी
उन्होंने कहा कि विकास कार्य कौन कर रहा है इसका फैसला जनता खुद करें और अनर्गल बयानबाजी करने वालों से सावधान रहें।

Grand Welcome at the Foundation Laying Ceremony


शिलान्यास कार्यक्रम में जोरदार स्वागत
शिलान्यास अवसरों पर अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत किया और पुष्कर सिंह धामी तथा दीपक बाली जिंदाबाद के नारे लगाए।

Key People Present at the Program


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस दौरान वार्ड संख्या 40 के पार्षद रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष कमल कुमार, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, कमल प्रजापति, तरुण कुमार, नीरज शर्मा, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद अनीता कांबोज, महेश चंद्र लखेड़ा, पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष, कमल, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद गुप्ता, राजीव अरोरा, बच्चू, ब्रजेश कुमार, गुरनाम सिंह गामा, पुष्पा यादव, रमेश चंद शर्मा, मिथिलेश ठाकुर, मीनाक्षी यादव, खीमा देवी, महेश्वरी देवी, तरसेम सिंह, विपिन अरोरा, शीला, सावित्री, कविता, ममता, राखी समेत सैकड़ों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।

Development works in Ward No. 40 have increased public trust. Mayor Deepak Bali laid the foundation for seven roads and secured approval of more than ₹23 crore for rural wards. He also appealed to the public to maintain cleanliness. The foundation ceremony received a warm welcome and was attended by several local leaders and residents.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!