काशीपुर – “31 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से गिरीताल का होगा भव्य विकास” महापौर दीपक बाली – Kashipur – “Girital will be developed with ₹31.63 crore,” Mayor Deepak Bali said.

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-  प्रदेश के यशस्वी युवा ह्रदय सम्राट और विकास की गहरी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मार्गदर्शन और अकथनीय सहयोग के चलते अब काशीपुर का गिरीताल इतना शानदार नजर आएगा की काशीपुर के लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाला गिरिताल अब स्वर्ग जैसा दिखाई देगा।

City residents were amazed after seeing the presentation


प्रेजेंटेशन देख दंग रह गए शहरवासी
गिरीताल की ड्राइंग तैयार करने वाले और शहर के लोग भी भावी गिरी ताल का प्रजेंटेशन देखकर दंग रह गए और उन्होंने इस परियोजना में दिन-रात मेहनत कर यह ड्राइंग तैयार करने में लगे महापौर की जमकर प्रशंसा की और शहर के लोग चर्चा करते नजर आए कि वास्तव में महापौर दीपक बाली इस शहर की काया पलट करने में लगे हैं।

Project budget increased with the Chief Minister’s approval


मुख्यमंत्री की सहमति से बढ़ा प्रोजेक्ट बजट
पूर्व में गिरीताल के सौंदर्य करने हेतु मात्र साढ़े चार करोड रुपए स्वीकृत हुए थे लेकिन उसमें कुछ नहीं हो सकता था लिहाजा महापौर दीपक वाली के विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति दे दी थी कि जितना भी पैसा खर्च हो कोई दिक्कत नहीं गिरीताल को आधुनिक स्वरूप दिया जाए और शानदार बनाया जाए जिसके चलते इसकी डीपीआर अब 31 करोड रुपए भी पार कर गई है।

Girital will be developed in eight zones


आठ जोन में विकसित होगा गिरीताल
8 जोन में बांटकर बनाए जाने वाले गिरीताल पर पार्किंग एरिया भी होगा वॉटर फाउंटेन भी होंगे जोकिंग ट्रैक भी होगा साइकिलिंग ट्रेक भी होगा थिएटर झील और जंगल ट्रैक भी होगा। यहां सुंदर लाइब्रेरी शानदार इको टूरिज्म की सुविधा जिम एवं योग किड्स प्ले रेस्टोरेंट प्राइवेट विलाज सखीहाट सभी कुछ होगा और यहां आने वाले लोगों को ऐसा एहसास होगा कि जैसे वे कहीं विदेश में बैठे हो।

The ancient heritage and the glory of temples will be preserved


पौराणिकता और मंदिरों की आभा रहेगी बरकरार
यहां की पौराणिकता एवं मंदिरों की आभा को भी ज्यों का त्यों सजा कर रखा गया है।

The Mayor expressed gratitude to the Chief Minister


महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
महापौर दीपक वाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका काशीपुर के विकास के प्रति लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। बस अब जरूरत है इस विकास कार्य में शहर के लोगों के सहयोग की।

Appeal made for support from the Hindi Prem Sabha


हिंदी प्रेम सभा से सहयोग की अपील
उन्होंने हिंदी प्रेम सभा से विनम्र अनुरोध किया कि गिरी ताल को सजाने में वह अपना सहयोग दे और जो क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में है उसे गिरीताल के सौंदर्य करण में शामिल करने हेतु अपनी सहमति प्रदान करें। हिंदी प्रेम सभा ने हमेशा गिरीताल के इस क्षेत्र को संरक्षण देकर बेहतर बनाए रखा उसके लिए हिंदी प्रेम सभा बधाई की पात्र है और उसका नाम भी यहां पर अंकित कराया जाएगा।

250 shops will be built in five vending zones


पांच वेंडिंग जोन में बनेंगी 250 दुकानें
आज इस प्रेजेंटेशन में पांच वेंडिंग जोन जो सीतापुर अस्पताल के पास गिरीताल रोड हीरो होंडा शोरूम के बराबर में दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र आदि में बनने जा रहे हैं उनमें लगभग 250 दुकाने होगी जिन पर करीब 7 करोड़ 14 लाख रुपए का खर्च आ रहा है।

An initiative to respect street vendors and provide employment


ठेले वालों के सम्मान और रोजगार की पहल
महापौर ने कहा कि ठेले वालों को उत्पीड़न से बचाने और उनके कारोबार और सम्मान की रक्षा हेतु यह वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं और अभी पांच वेंडिंग जोन और बनाने हैं।

A dog shelter house will be built at a cost of 10 crore rupees


10 करोड़ की लागत से बनेगा डॉग शेल्टर हाउस
उन्होंने कहा कि काशीपुर में शहर से एक किलोमीटर बाहर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से डॉग शेल्टर हाउस बनाया जा रहा है जो भारत का पहला शानदार सेंल्टर हाउस होगा।

Kashipur becomes the second city where cleaning is done till 3 a.m.


रात 3 बजे तक सफाई करने वाला दूसरा शहर काशीपुर
उन्होंने कहा कि पांडिचेरी के बाद काशीपुर नगर निगम ऐसा देश में दूसरा शहर बन गया है जहां रात में 3 बजे तक भी सफाई होती है जिसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।

The MLA and officials praised the work


विधायक और अधिकारियों ने की प्रशंसा
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने भी प्रेजेंटेशन की सराहना की और विधायक श्री चीमा ने कहा कि लग रहा है कि अब मेरा काशीपुर बदल रहा है।

Eminent citizens were present at the program


कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक
आज के इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों पार्षदों विभागीय अधिकारियों और आम जनमानस ने भाग लिया और किए गए प्रेजेंटेशन की प्रशंसा की।

Names of key people present at the program


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नाम
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा नेता पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा श्रीमती मुक्ता सिंह उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह तहसीलदार पंकज चंदोला डॉक्टर यशपाल रावत मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस अर्जुन सिंह अशोक पैगिया विजय चौधरी प्रजापति समाज के अध्यक्ष राजेश गोला नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति एडवोकेट पार्षद मयंक मेहता सतीश शर्मा पुष्कर बिष्ट अशोक सैनी सादिक हुसैन रवि प्रजापति शिवांश गोले अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट हिंदी प्रेम सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट अवनीश चौहान पार्षद कुलदीप दीपा पाठक मदन मोहन पंत मनोज जग्गा अमन वाली मुकेश चावला सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता सहायक अभियंता केशव सिंह अभिषेक गोयल सुशील गुड़िया शशांक गहतौडी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह रेखा सक्सेना पार्षद अनूप प्रताप सिंह अमरीश चौहान मुकेश पाहवा राजीव सेतिया कविता यादव प्रियंका अग्रवाल चक्रेश जैन विपिन अरोरा ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा बच्चू मानवेंद्र शर्मा बबली बजाज इस प्रेजेंटेशन को बनाने वाले आर्किटेक्ट संस्कृति गुप्ता सक्सेना इंजीनियर सारांश सक्सेना अनुराग सिंह शशांक सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे जिन सभी ने करतल ध्वनि से इस प्रेजेंटेशन की जमकर प्रशंसा की।

Kashipur is set to develop Girital Lake with a budget of ₹31.63 crore. The project aims to make Girital a beautiful and modern tourist place. Mayor Deepak Bali said this development will change the city and benefit local people.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!