काशीपुर को काशी की तर्ज पर सजाने का संकल्प : दीपक बाली – Commitment to Develop Kashipur on the Lines of Kashi: Deepak Bali

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Beautification Work at City Squares to Begin from February


फरवरी से चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू
काशीपुर।- महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई यह घोषणा कि काशीपुर को काशी की तरह सजाया जाएगा, अब धरातल पर उतर रही है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और आगामी फरवरी माह से शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Special Focus on Maharana Pratap Chowk and Singh Dwar Area


महाराणा प्रताप चौक और सिंह द्वार क्षेत्र पर होगा विशेष कार्य
महापौर ने बताया कि शुरुआत में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहे के पास स्थित सिंह द्वार क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इन दोनों चौराहों के सौंदर्यकरण पर क्रमशः करीब 8 करोड़ और 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। चौराहों का स्वरूप उनके नाम और पहचान के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि वहां पहुंचते ही उसी भावना की अनुभूति हो सके।

Review Meeting Held at Municipal Corporation Hall


नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक
चौराहों के सौंदर्यकरण को लेकर नगर निगम सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, आर्किटेक्ट मनोज जोशी सहित एनएच, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रस्तावित सौंदर्यकरण कार्यों की प्रेजेंटेशन भी देखी गई।

Seven City Squares to Be Beautified at an Estimated Cost of ₹30 Crore


सात चौराहों का होगा सौंदर्यकरण, 30 करोड़ का अनुमानित खर्च
उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि शहर के घोषित सातों चौराहों का सौंदर्यकरण किया जाएगा, जिसमें लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। इस पूरी योजना पर करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। फरवरी माह में शुरू होने वाले कार्यों के बाद ये चौराहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त और आकर्षक रूप में नजर आएंगे।

Special Emphasis on Public Welfare Facilities


जनहित की सुविधाओं पर भी रहेगा विशेष ध्यान
महापौर दीपक बाली ने कहा कि सौंदर्यकरण के साथ-साथ चौराहों पर जनहित से जुड़ी अनेक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सभी विभागों के आपसी समन्वय से इस कार्य को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि काशीपुर शहर एक नई पहचान के साथ सामने आ सके।

Kashipur to be developed on the lines of Kashi

Beautification of major city chowks will begin from February, with special focus on public facilities, said Mayor Deepak Bali.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!