Development Schemes Review Meeting
विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम विभाग दीपक कुमार ने विकास खण्ड भागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
Directions to Speed Up CM Announcement Works
सीएम घोषणाओं के कार्यों में तेजी के निर्देश
सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों पर कार्य चल रहा है, उनमें तेजी लाई जाए और उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही शासन स्तर पर लंबित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके।
Time-Bound Disposal of CM Helpline Complaints
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग समय से निस्तारण सुनिश्चित करे तथा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संवाद भी किया जाए।

Emphasis on Innovation and Public Welfare Initiatives
नवाचार और जनहितकारी पहल पर जोर
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग नवाचार की योजना बनाकर कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
Instructions for Solving Waterlogging Problems
जलभराव समस्या के समाधान के निर्देश
नगर आयुक्त काशीपुर को शहर में जलभराव की निकासी हेतु प्रभावी ड्रेनेज योजना बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
Focus on Rural Schemes and Inter-Departmental Coordination
ग्रामीण योजनाओं और समन्वय पर बल
बैठक में सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने और समाज के अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें। ग्रामीण उन्मुख योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Directions to Organize Camps under “Administration in Villages”
प्रशासन गांव के तहत शिविर लगाने के निर्देश
सचिव ने कहा कि प्रशासन गांव के तहत गांवों में जाकर सरकार जनता के द्वार एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रमों के अंतर्गत शिविर लगाकर जनता से संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण करें।
Basic Facilities Are Government’s Priority
मूलभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, सड़क एवं सामाजिक सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता हैं। योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जनता और जनप्रतिनिधियों को जागरूक करना आवश्यक है।
Instructions for Repair of School Toilets
विद्यालयों में शौचालय मरम्मत के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों में शौचालय खराब या बंद हैं, उनकी मरम्मत कर 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से पूर्व उन्हें संचालित करना सुनिश्चित किया जाए।

Appeal to Read the ‘Meri Yojana’ Booklet
‘मेरी योजना’ पुस्तक पढ़ने की अपील
सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा प्रकाशित मेरी योजना पुस्तक में सभी विभागों की योजनाओं और उनके लाभ की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध है, जिसे सभी लोग अवश्य पढ़ें। यह पुस्तक विभागीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
Detailed Review of Various Schemes
विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम हेल्पलाइन, एनआरएलएम, एनयूएलएम, स्वयं सहायता समूहों की स्थिति व आय में परिवर्तन, मनरेगा, सिंचाई योजनाएं तथा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
Officials Present in the Meeting
अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. दीक्षित, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
— जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर

Secretary Deepak Kumar reviewed development schemes, directed speedy completion of CM announcement works, and ensured time-bound disposal of CM Helpline complaints, stressing that benefits must reach eligible beneficiaries.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
