काशीपुर – लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों से काशीपुर वासियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर। नगर में स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकार लगातार तीसरे और चौथे दिन भी विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और कलाकार जहां भी पहुंच रहे हैं, वहां लोग रुचि के साथ उनके संदेश को सुन रहे हैं।

Message of Cleanliness and Environment


स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश
लोक कलाकारों द्वारा वायु प्रदूषण से बचाव, सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखने, पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और शहर को साफ-सुथरा रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। नाटकों के माध्यम से यह भी समझाया जा रहा है कि जनता के सहयोग के बिना नगर निगम के प्रयास सफल नहीं हो सकते।

Support from Ward Councilors


पार्षदों का मिल रहा सहयोग
अभियान को सफल बनाने में वार्ड पार्षदों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। अपने-अपने वार्डों में पार्षद नुक्कड़ नाटकों के आयोजन में मदद कर रहे हैं और स्वयं जनता के बीच मौजूद रहकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।

Programs Held in Various Wards


विभिन्न वार्डों में हुआ आयोजन
दिन निकलते ही लोक कलाकारों की टीम ने वार्ड संख्या 4, 5, 6, 7 और 8 सहित नगर के कई इलाकों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में सहायक नगर आयुक्त, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक, महापौर प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Campaign Continues Uninterrupted


लगातार जारी है अभियान
इसके अलावा वार्ड संख्या 9, 10, 15, 16 और 17 में भी नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने कलाकारों की सराहना की। समाचार लिखे जाने तक स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का मंचन लगातार जारी था।

Folk artists are making Kashipur residents aware about cleanliness through street plays.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!