मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शोक संदेश लेकर महापौर दीपक बाली ने दिवंगत किसान सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास में की शिरकत

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज काशीपुर में दिवंगत किसान स्व. सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश स्व. सुखवंत सिंह के परिजनों को सौंपा।


महापौर दीपक बाली ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में सुखवंत सिंह के परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री का शोक संदेश सौंपे जाने के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, युवा भाजपा नेता रवि पाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी भी मौजूद रहे।

Mayor Deepak Bali attended the last prayers of late farmer Sukhwant Singh in Kashipur and handed over the Chief Minister’s condolence message to the family.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!