काशीपुर में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – 21-Year-Old Married Woman Dies by Suicide in Kashipur

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर में अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान जैतपुर रोड निवासी साधना पत्नी अमन सिंह के रूप में हुई है, जिसने सोमवार शाम घर में पंखे के कुंडे से चुन्नी का फंदा बनाकर जान दे दी।


मौके पर तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी और चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों के अनुसार साधना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका बाजपुर के बन्नाखेड़ा में है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से मना किया था, लेकिन समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Kashipur, a 21-year-old married woman died by suicide at her home. Police sent the body for post-mortem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!