काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम कटैया में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक मकान पर दबिश देते हुए कुल 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के मकान से तीन प्लास्टिक कैन में लगभग 150 लीटर तथा एक प्लास्टिक कट्टे में 30 लीटर कच्ची शराब मिली। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आबकारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Excise Department Illegal Liquor Kashipur Excise Raid Country Liquor,

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
