काशीपुर में 36वां सड़क सुरक्षा माह शुरू, यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में 16 जनवरी से 14 फरवरी तक 36वां सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान शहरभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों तथा सुरक्षित व सतर्क वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


इस पहल की शुरुआत आज काशीपुर के मुख्य चौराहे से की गई। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नशे में वाहन न चलाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान TSI अरुण कुमार, TSI रमेश कुमार, CPU सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, सुरेश रावत, हेम सुयाल सहित यातायात पुलिस व सीपीयू की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, पंपलेट वितरण और समझाइश के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Road Safety Month Traffic Awareness Kashipur Traffic Police Road Safety Awareness Campaign Safe Driving Follow Traffic Rules,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!