रामनगर – दुखद सड़क हादसा: घर का बुझा चिराग, पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम

रामनगर क्षेत्र के टेड़ा गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।


मृतक की पहचान रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी पढ़ाई कर रही है। रवि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी है। हाल ही में उसके पिता हीरा सिंह ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उसके लिए दूध की डेरी भी खोली थी।


हादसे में बाइक पर सवार 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेड़ा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।


घटना के बाद पीछे से आ रहे उनके साथी दोनों घायलों को रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया। सुमित की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।


रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। ओवरटेक के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। सुमित के सिर में गंभीर चोट है और कान से खून निकल रहा था, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।


हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आगामी अप्रैल माह में रवि की बहन की शादी भी होनी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ramnagar Tera Village Road Accident Tragic Incident Bike Crash Young Man Killed Seriously Injured Family Tragedy Local News,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!