काशीपुर – किसान परिवार को न्याय का भरोसा, कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे पैगा गांव

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

कृषि मंत्री ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात


काशीपुर, 13 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

हर संभव मदद का दिया भरोसा


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश


कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाए तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं और स्वयं भी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित


इस अवसर पर मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप, एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ganesh Joshi Krishi Mantri Kisan Kalyan Kashipur Udham Singh Nagar Paiga Village Kisan Parivar Kisan Nyay Uttarakhand News,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!