काशीपुर संवाददाता।- आकाश गुप्ता
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत GRID कारपोरेशन ऑफ इंडिया की सीएसआर इकाई के सहयोग से एलिम्को, कानपुर के माध्यम से आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों का चिन्हीकरण किया गया तथा यूडीआईडी (UDID) कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान कुल 64 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही एडीआईपी (ADIP) योजना के अंतर्गत 31 दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण हेतु परीक्षण किया गया, जबकि वयोश्री योजना के अंतर्गत 07 वृद्धजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्री कमल किशोर पाण्डेय (विकास खंड काशीपुर), कुमारी तरन्नुम जहां (सहायक समाज कल्याण अधिकारी, काशीपुर), श्री साहिल (सहायक लेखाकार, समाज कल्याण विभाग) उपस्थित रहे।
एलिम्को फरीदाबाद टीम से श्री नंदन कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट) एवं कुणाल (प्रोस्थेटिस्ट/ऑर्थोटिस्ट) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से श्री सतीश कुमार चौहान, श्रीमती मीनाक्षी चौहान एवं श्री नीरज कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह शिविर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
