November 17, 2026
IMG-20260112-WA0007.jpg
KASHIPUR SAMAY NEWS
Share this news

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमंें स्वयंसेवी नेहा चैहान ने स्वामी विवेकानन्द  विचारों  पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के उद्देश्य को उजागर किया एवं स्वयंसेवी दुर्गा ने स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कविता, आरती शर्मा ने सिद्धान्त वाक्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त जी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर स्वयंसेवियों का सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शो से प्रेरित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर, सकारात्मक और समाज निर्माण की दिशा में अग्रसर हो सके।


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ वन्दना सिंह, डाॅ0 गीता मेहरा, असिस्टैण्ड प्रोफेसर डाॅ मंगला, डाॅ अंजलि गोस्वामी, डाॅ ज्योति रावत, डाॅ रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!