काशीपुर के किसान की आत्महत्या पर सख्त रुख: सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश – Kashipur Farmer Suicide: CM Dhami Orders Magistrate Inquiry

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

CM Dhami Orders Magistrate Inquiry


सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश
हल्द्वानी में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के गंभीर मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य और परिस्थितियां सामने आ सकें।

Strict Action if Negligence or Pressure Found


लापरवाही या दबाव मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
सीएम धामी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है और इसे किसी भी हाल में हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

Instructions to Help the Victim’s Family


पीड़ित परिवार को सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What Is the Case About


क्या है पूरा मामला
दरअसल, 10 और 11 जनवरी की रात काशीपुर के पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित गौलापार के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय होटल में उसकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। आत्महत्या के बाद मृतक का एक वीडियो और सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलर और उधम सिंह नगर जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने आईटीआई थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Congress Targets the Government


कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
किसान की आत्महत्या के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखवंत सिंह वित्तीय धोखाधड़ी से परेशान था और उसके साथ करीब चार करोड़ रुपये की ठगी हुई थी, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

Allegations of Police Harassment and Bias


पुलिस पर उत्पीड़न और पक्षपात के आरोप
गणेश गोदियाल ने कहा कि किसान ने अपने वीडियो में आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उसे थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया और पुलिस ने दूसरे पक्ष का साथ दिया। इसी निराशा और दबाव में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गोदियाल ने कहा कि यदि इस मामले में कोई अधिकारी संलिप्त पाया जाता है तो यह बेहद शर्मनाक है।

Karan Mahara Also Raises Questions


करन माहरा ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता करन माहरा ने भी किसान की आत्महत्या पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक किसान न्याय की तलाश में भटकता रहा, लेकिन उसे प्रशासन और पुलिस से अपमान और प्रताड़ना मिली। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

CM Dhami Magistrate Inquiry Farmer Suicide Case Kashipur Farmer Haldwani News Uttarakhand News Law and Order Congress Reaction Police Investigation Karan Mahara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!