काशीपुर – अंकिता केस में भाजपा सत्य को दवा नहीं सकती : अलका पाल महानगर अध्यक्ष – Kashipur – BJP Cannot Hide the Truth in the Ankita Case: Alka Pal

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर : अंकिता भंडारी केस में भाजपा पर कांग्रेस का हमला

Burning Effigies Shows BJP’s Frustration


भाजपा का पुतला दहन खीज को दर्शाता है
अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज को दर्शाता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सच को दबा नहीं सकती।

Avoiding Accountability Instead of Delivering Justice


न्याय की जगह जवाबदेही से बचने का नजरिया
अलका पाल ने कहा कि सरकार के शब्दों में न्याय की जगह जवाबदेही से बचने का नजरिया साफ दिखाई देता है।

Defamation Threats Over Demand for CBI Probe


सीबीआई जांच की मांग पर मानहानि की धमकी
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा अंकिता भंडारी हत्या की सीबीआई जांच की मांग करने पर दिल्ली में मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा मुकदमा जन आक्रोश में घी डालने का काम करेगा।

Chief Minister’s Statement Insults the Constitution and Law


मुख्यमंत्री का बयान संविधान और कानून का अपमान
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने मुख्यमंत्री के उस बयान को हास्यपद बताया, जिसमें कहा गया कि वह अंकिता के माता-पिता से पूछकर जो आदेश देंगे सरकार वही मानेगी। उन्होंने कहा कि यह बयान संविधान और कानून का भी अपमान है।

Investigation Must Follow Legal Procedure


कानून की प्रक्रिया से ही होनी चाहिए जांच
अलका पाल ने स्पष्ट किया कि किसी भी हत्या की जांच किसी के माता-पिता के आदेश से नहीं, बल्कि कानून की प्रक्रियाओं के अनुसार होनी चाहिए।

People Have Understood BJP’s Double Standards


भाजपा का दोहरा चाल-चलन जनता समझ चुकी है
उन्होंने कहा कि लंबे समय से अंकिता के माता-पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जबकि भाजपा उनके साथ खड़े होने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की बात कर रही है। भाजपा का यह दोहरा चाल-चलन उत्तराखंड का जन आक्रोश समझ चुका है।

Truth Cannot Be Suppressed


सत्य को दबाया नहीं जा सकता
अंत में अलका पाल ने कहा कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता और सच्चाई अंततः सामने आएगी।

Ankita Bhandari Case
Justice for Ankita
CBI Inquiry
Accountability
Rule of Law
Truth Will Prevail
Double Standards
Uttarakhand Politics
Congress BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!