रामनगर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी।
इस वर्ष प्रदेशभर से दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


Uttarakhand Board, UBSE, Board Exam 2026, Class 10 Exam, Class 12 Exam, Exam Dates, Education News, Uttarakhand

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
