काशीपुर में गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव का भव्य नगर कीर्तन
काशीपुर। सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को यहां निकाले गए भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Congress Welcomed the Nagar Kirtan
कांग्रेस ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
इस पावन अवसर पर महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में एमपी चौक के समीप नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।
Congress Workers Served the Sangat
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की संगत की सेवा
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता के साथ संगत की सेवा की और गुरू महाराज की पालकी साहिब पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Large Number of Workers Participated in the Service
सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
इस सेवा कार्य में गौरव चौधरी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, रंजीत सिंह, परम सिद्धू, रमनदीप सिंह, इल्यास माहिगीर, गुल्लू माहिगीर, आरिफ सैफी, सरफराज सैफी, प्रेम सिंह, सोनू नामधारी, गौतम जुनेजा, जसमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे रहे। उन्होंने गुरू साहिब के ‘सेवा और सिमरन’ के संदेश को आत्मसात करते हुए अपना योगदान दिया
Kashipur, Guru Gobind Singh Ji, Prakashotsav, Nagar Kirtan, Congress, Sangat Service, Faith and Devotion

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
