महापौर दीपक बाली की पहल से काशीपुर को मिला एक और ग्रीन गिफ्ट – Kashipur Gets Another Green Gift from Mayor Deepak Bali

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

Foundation Stone Laid for Rajat Jayanti Park

रजत जयंती पार्क का शिलान्यास
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास के प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते काशीपुर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में विकास का एक और कदम बढ़ाते हुए महापौर दीपक बाली ने आज यहां मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का शिलान्यास किया।

Park to Be Developed at a Cost of ₹1.14 Crore


एक करोड़ 14 लाख की लागत से बनेगा पार्क
यह पार्क एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा और काशीपुर के सौंदर्यकरण में एक बड़ी उपलब्धि होगी। देश-विदेश से उत्तराखंड आने-जाने वाले पर्यटकों को इस पार्क को निहारने से काशीपुर की छवि सुंदर दिखाई देगी। साथ ही राजकीय चिकित्सालय में आने वाले रोगियों और उनके तिमारदारों को भी हरा-भरा, साफ और सुंदर पार्क होने से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

Grand Welcome Accorded to the Mayor


महापौर का भव्य स्वागत
शिलान्यास स्थल पर पहुंचने पर महापौर दीपक बाली का विभिन्न पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर शानदार स्वागत किया।

Development Gaining Momentum with the Blessings of the Chief Minister: Mayor


मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास को गति : महापौर
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के चलते काशीपुर आए दिन विकास के मार्ग पर अग्रसर है। काशीपुर को सुंदर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री जी का विशेष आशीर्वाद है, जिसके फलस्वरूप आज इस पार्क का शिलान्यास हो रहा है। इसके बनने के बाद न सिर्फ काशीपुर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले पर्यटकों में भी काशीपुर के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। महापौर ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

Dignitaries Present at the Foundation Stone Laying Ceremony


शिलान्यास अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग
शिलान्यास अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद शाह आलम, बीना नेगी, दीपा पाठक, सीमा सागर, हनीफ, गुड्डू, सतीश कुमार, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, प्रकाश नेगी, मुकेश चावला, मयंक मेहता, शरीफ अहमद, अब्दुल कादिर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौधरी, समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, विवेक शुक्ला, राहुल कश्यप, मनोज जग्गा, सी.के. शर्मा, मनदीप सिंह ढिल्लों, राजीव अरोड़ा, बच्चू, अवर अभियंता राजू, जेई अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Warm Welcome Extended to the Nagar Kirtan


नगर कीर्तन का स्वागत
बाद में महापौर दीपक बाली ने नगर निगम के बाहर पार्षदों सहित नगर में निकल रहे नगर कीर्तन का स्वागत किया।

#RajatJayantiPark
#Kashipur
#UrbanDevelopment
#GreenCity
#PublicPark
#MayorDeepakBali
#CityBeautification
#Uttarakhand
#FoundationStone
#CleanAndGreen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!