नैनीताल, संवाददाता आकाश गुप्ता
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मामले में वीवीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कनरक ने आरोप लगाया, कि सरकार आज तक मामले में शामिल वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं कर रही है और साक्ष्य बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिए गए। नैनीताल विधायक ने भी इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया, कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा और वीवीआईपी को जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी साहू के मामले में भाजपा सरकार यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि वो पार्टी से नहीं जुड़ा है, जबकि उसकी पत्नी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता है और उसे महिला कल्याण एवं बाल विकास, महिला सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जया कनरक ने कहा कि इस संबंध में पहले ही नैनीताल विधायक को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खदी बिष्ट ने धामी सरकार से आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की। कहा कि जेल में बंद पुलकित आर्य केवल एक मोहरा है, असली चेहरे को सरकार छिपा रही है। अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी, कि यदि जल्द अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान पूजा सिंह, राधा आर्य, मोनिका, सुनीता कश्यप, रजनी, संगीता यादव, सरिता गुर्रानी, गीता बहुगुणा, जया कपिल, मीना सिंह, पुष्पा तिवारी, तुलसी बिष्ट, प्रीति सुहाना, मीना ढाली, गीता मंडल, लता तरुण, देवकी, चंपा सनवाल, सीमा सरकार, ममता, शीला नेगी, भगवती बिष्ट, कमला फर्याल, सविता आदि मौजूद रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
