“Ram on the Lips, a Knife Under the Arm – This Is BJP’s True Face” : Alka Pal
मुंह में राम बगल में छुरी भाजपा का चेहरा : अलका पाल
काशीपुर : भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को लेकर कांग्रेस का पुतला दहन किए जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा ने “चोर की दाढ़ी में तिनका” वाली कहावत को खुद ही साबित कर दिया है।
Why Is the BJP Running Away from a CBI Investigation?
सीबीआई जांच से क्यों भाग रही भाजपा?
अलका पाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से सबूत मांग रही है, जबकि कांग्रेस भाजपा को खुली चुनौती दे रही है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। यदि वास्तव में इस मामले में भाजपा के नेता निर्दोष हैं, तो फिर सीबीआई जांच से बचने की कोशिश क्यों की जा रही है?
Effigy Burning Cannot Hide Anti-Women Mindset
पुतला दहन से नहीं छिपेगी महिला विरोधी सोच
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुतला दहन करने से भाजपा अपनी महिला विरोधी सोच को ढक नहीं सकती। अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का अब तक का सबसे शर्मसार करने वाला हत्याकांड है, जिसमें सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ रही है।
SIT Probe Alone Is Not Sufficient
केवल एसआईटी जांच पर्याप्त नहीं
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केवल एसआईटी जांच से काम नहीं चलेगा। भाजपा सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई जांच कराए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
Allegations of Double Standards Against the BJP Government
भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंडों का आरोप
अलका पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुंह में राम और बगल में छुरी” भाजपा सरकार की पुरानी आदत है। सारी जांच एजेंसियां भाजपा और उसकी सरकारों के अधीन हैं। जब सरकार ही न्याय नहीं दिलाएगी, तो फिर जनता किससे उम्मीद करे?
If You Cannot Deliver Justice, Vacate the Chair
न्याय नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ें
उन्होंने कहा कि अगर सरकार पीड़िता को न्याय नहीं दिला सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। आज भाजपा की स्थिति “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो गई है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
