जसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग
जसपुर विधान सभा क्षेत्र में आज कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्या कांड में न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपने साथियों के साथ सुभाष चौक पर जुटे नेताओं ने विरोध स्वरूप अपने सर मुंडवाए और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने अपने खून से महामहिम राष्ट्रपति को सीबीआई जांच के लिए प्रार्थना पत्र लिखा और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना और सीबीआई जांच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
AnkitaBhandari #Jaspur #JusticeForAnkita #CBIInvestigation #CongressProtest #Uttarakhand #PoliticalNews #HeadShavingProtest #BreakingNews

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
