काशीपुर के खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़ा स्टेडियम, सुधार की दरकार – “A Stadium Tied to the Future of Kashipur’s Players Demands Urgent Revamp”

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट से की गई मुलाकात


काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काशीपुर के रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम की दयनीय स्थिति से सांसद को अवगत कराया।


Once a Host of an All-India Tournament, the Stadium Now Awaits Revival

अखिल भारतीय टूर्नामेंट की मेज़बानी कर चुका है स्टेडियम
एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व में अखिल भारतीय स्तर की एन.डी. तिवारी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है, लेकिन वर्तमान में स्टेडियम की हालत अत्यंत खराब हो गई है।

Dilapidated Ground and Crumbling Infrastructure Trouble Local Players


मैदान व भवन की हालत खराब, खिलाड़ियों को दिक्कत
उन्होंने कहा कि मैदान की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि न तो किसी बड़े टूर्नामेंट का आयोजन संभव है और न ही खिलाड़ियों के लिए यहां अभ्यास करना आसान रह गया है। स्टेडियम की बिल्डिंग भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है।

Strong Demand Placed Before MP for Urgent Stadium Renovation


स्टेडियम के सुधार के लिए सांसद से की मांग
एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने सांसद अजय भट्ट से स्पोर्ट्स स्टेडियम के सुधार एवं विकास के लिए ठोस और कारगर कदम उठाए जाने का अनुरोध किया।

MP Ajay Bhatt Assures Swift and Concrete Action


सांसद अजय भट्ट ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
इस पर सांसद श्री अजय भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

Optimism Rises as Hope Grows for Sports Stadium’s Revival


स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरने की जताई उम्मीद
एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरेंगे और यह पुनः खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर खेल केंद्र के रूप में विकसित होगा।

#KashipurNews #SportsStadium #KashipurSportsStadium #UttarakhandSports #AjayBhatt #MPAjayBhatt #SportsInfrastructure #SportsDevelopment #LocalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!